वधू - वर फॉर्म

संगठित जाति की ही लोकतंत्र में पूछ : सुनील

23 December 2022 Sahu Teli Samaj 92 views

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की जिला स्तरीय विचारगोष्ठी

    बलियापुर प्रखंड अंतर्गत एमओसीपी सामुदायिक भवन में आयोजित राष्ट्रीय तेली महासंगठन की जिला स्तरीय विचारगोष्ठी शनिवार को संपन्न हो गयी. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास साव मुख्य रूप से उपस्थित थे. अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक साव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष कुलदीप साव ने किया. प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि जो जाति सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर एकजुट व जागरूक नहीं है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका महत्व शून्य है. यही कारण है कि तेली समाज के सात लोगों की हत्या पर सरकार का ध्यान नहीं जाता है. कहा कि झारखंड में तेली समाज के दो विधायक हैं, लेकिन किसी ने सदन में हत्यारों के खिलाफ आवाज नहीं उठायी. राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के सदस्यों को जागरूक होकर एकजुट होना होगा, तभी उन्हें उनका अधिकार मिलेगा. इस दौरान समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर देते हुए शराब व दहेज प्रथा पर रोक लगाने की अपील की. मौके पर कुमार अंकेश राज उर्फ पप्पू साव, श्वेता- राज, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप साव, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष तालेवर साव, जिला उपाध्यक्ष सुनील साव, वीरेंद्र साव, सुरेश प्रसाद, संतोष साव, परमेश्वर साव, सुखदेव साव, राजेश साव, डॉ अमित गुप्ता, संजय साव, सत्येंद्र साव आदि थे.

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram