Sant Santaji Maharaj Jagnade
बिहार तेली अधिकार रैली एवं अतिथि स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है । देश के विभिन्न राज्यों से माननीय अतिथिगण भी अपना मार्गदर्शन देंगे । दिनांक :- 5 अगस्त 2018 दिन - रविवार समय :- सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल :- बापू सभागार , गाँधी मैदान, पटना, बिहार मुख्य अतिथि श्री रघुवर दास साहू - मुख्यमंत्री - झारखंड, श्री सुशील कुमार मोदी - उप मुख्यमंत्री - बिहार, श्री जयदत्त क्षीरसागर - राष्ट्रीय अध्यक्ष - अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा - सह - पूर्व मंत्री - महाराष्ट्र सरकार
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2018 का आयोजन किया जा रहा है । जिस के मुख्य अतिथि के तौर पर श्री राम नारायण साहू पूर्व सांसद राज्यसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे । अध्यक्षता संगम लाल गुप्ता माननीय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश होंगे ।
अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र विधानसभा के आमदार जयदत्त क्षीरसागर अपने नागपुर दौरे पर थे उस समय अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की । इस बैठक में साहू तेली समाज के संगठन को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चर्चा की ।
सिरोही कि शिवगंज शहर में घांची समाज का एंबुलेंस लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजीव गांधी टाउन हॉल में घांची समाज प्रगति क्लब सेवा संस्थान की ओर से किया गया था । इस कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ गणेश जी की प्रतिमा अतिथियों और समाज के भामाशाह की ओर से दीप प्रज्वलन करके की गई ।
तेली समाज हमेशा ही भगवान जगन्नाथ का भक्त रहा है । श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा सेवा समिति बैठक छह उदयपुर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया है । श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा सेवा समिति बैठक छह के द्वारा 14 जुलाई शनिवार को सायंकाल 5:00 बजे क्लॉक टावर हनुमान चौक से श्री जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा का स्वागत सत्कार किया जाएगा ।