Sant Santaji Maharaj Jagnade Sant Santaji Maharaj Jagnade
संत संताजी महाराज जगनाडे

मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा महिला सम्मेलन

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan         19 अगस्त को जबलपुर के कृष्णा होटल में मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा महिला प्रकोष्ठ की तृतीय प्रादेशिक बैठक एवं महिला सम्मेलन का आयोजन डॉ ममता साहू राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के मुख्य अतिथि एवं श्रीमती भावना साहू एडवोकेट की अध्यक्षता ,,डॉ प्रकाश सेठ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री प्रभात साहू अध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण आयोजक श्रीमती आभा साहू संयुक्त सचिव महिला विंग एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई । महिलाओं को शक्ति संपन्न एवं हर क्षेत्र में अग्रणी होने की भूमिका पर चर्चा हुई 

दिनांक 21-08-2018 09:11:43 Read more

होशंगाबाद अखिल भारतीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन

            होशंगाबाद जिले के इटारसी मैं अखिल भारतीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 अक्टूबर 2018 इंदौर बास्केटबॉल स्टेडियम के आयोजन हेतु प्रदेश भर में समाज बंधुओं को निमंत्रण के साथ सहयोग के लिए निवेदन किया गया सभी समाज बंधु मैं उत्साह के साथ सहयोग दे रहे हैं और तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया सभी निशुल्क आयोजन के लिए धन्यवाद दिया

दिनांक 10-08-2018 00:41:10 Read more

तेली साहु समाज पटना कार्यक्रम जन संपर्क

                पांच अगस्त को तेली साहु समाज की पटना में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की जा रही है । वहीं गांव गांव में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है । जिले के झाझा, चकाई, खैरा, सिकंदरा, अलीगंज, गिद्धौर, बरहट, लक्ष्मीपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में जाजाकर पटना में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जा रही है ।

दिनांक 06-08-2018 19:03:32 Read more

शेखपुरा तेली समाज को सत्‍ता में मिले उचित भागीदारी

           शेखपुरा तेली जाति को सत्ता में उचित भागीदारी मिलना चाहिए । ये बातें तैलिक समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने पटना में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में रवाना होने से पहले कही । रविवार को दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सैकड़ों लोंग पटना रवाना हुए। काफिले को रवाना करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आबादी और बुद्धिमता के हिसाव से आजादी के बाद से अबतक तेली जाति को सत्ता में उचित भागीदारी नहीं मिली है ।

दिनांक 06-08-2018 18:51:47 Read more

बिहार तेली साहू समाज के जनप्रतिनिधि सम्मेलन

      पटना के बापू सभागार में तेली साहू समाज द्वारा जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया जंहा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मान दिया गया । झारखंड से आये सीएम रघुवर दास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सम्मेलन में आये सभी नेतागण ने विपक्ष पर जमकर हमला करते हुए कहा की विपक्ष पीएम मोदी को हटाने की बात कर रही है । पर इस चुनाव में विपक्ष को पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है ।

दिनांक 06-08-2018 17:20:21 Read more

About Us

Teliindia.in it is a website
of teli Galli magazine.
It is about teli Samaj news and
teli Samaj matrimonial From 40 years

Thank you for your support!

Contact us

Teli India, (Abhijit Deshmane)
Pune Nagre Road, Pune, Maharashtra
Mobile No +91 9011376209, +91 9011376209
Email :- Teliindia1@gmail.in