Sant Santaji Maharaj Jagnade
उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन : सुनील साहूरांची : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल तेली को दो कट्टरपंथीने दिन दहाड़े गला रेत कर हत्या कर दिया । इस निर्मम हत्या से पूरे देश का तेली समाज मर्माहत और आक्रोशित है। महासंगठन ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में तेली समाज की एक प्रतिनिधिमंडल 30 जून
रांची : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा MLC के 9 उम्मीदवार घोषित किये गये जिनमें एक टिकट मुसलमान को भी दिया गया। परन्तु तेली समाज को एक भी टिकट नहीं दिये गये। इनके पहले देश स्तर पर भाजपा के द्वारा राज्यसभा के लिए 16 उम्मीदवार घोषित किये गये थे। तब भी तेली समाज को टिकट से वंचित रखा गया था।
झाँसी : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक महाराष्ट्र के डोम्बिवली में हुयी, जिसमें देशभर के विभिन्न प्रदेशों से आये राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में झाँसी के राजेश साहू को समाजसेवा के लिये सम्मानित किया गया।
झाँसी : राजेश साहू क्लब के सदस्यों का दल गंगा दशहरा पूजन करने हरिद्वार रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों की बस को महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी एवं सुनीता शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दल में राजेश साहू, रेणु तिवारी, ममता साहू, रीना साहू, ज्योति साहू, नीलम साहू, सपना, राजकुमारी, अर्चना त्रिपाठी, जूही, मधु, सुधा, प्रीति, रीना, अनुराधा, रितिका, मीना वर्मा, अर्चना, भारती साहू आदि शामिल हैं।
जैसा कि विदित है कि साहू चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साहब शरण साहू जी इस समय साहू चौपाल के पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन हेतु उत्तर भारत की यात्रा पर है। और इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दिनांक 13 जुलाई 22 को पंजाब के पदाधिकारियों के साथ लुधियाना में बैठक की।