Sant Santaji Maharaj Jagnade
उदयपुर - उदयपुर के भींडर में चोकला पंच की बैठक केरेश्वर महादेव में प्रदेशाध्यक्ष एस. एन. साहू के निर्देशन में एक विशाल सभा बुलाई गयी । संरक्षक गंगाराम विलपुरा, व उदयपुर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभा मे निर्णय हुआ कि तेल हमारा परंपरागत व्यापार है इसलिए अन्य राज्यो की तर्ज पर राजस्थान में भी तेल घाणी बोर्ड का गठन होना चाहिए।
जयपुर राजस्थान तेली समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष एस0एन0साहू के नेतृत्व में राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संतीश पुनिया को तेली के व्यापार में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तेल घाणी बोर्ड के गठन की मांग से अवगत कराया। प्रदेशाध्यक्ष संतीश पुनिया ने कहा कि मांग उचित है व पूर्ण मदद का आश्वासन दिया।
जयपुर राजस्थान तेली समाज के प्रदेशाध्यक्ष एस. एन. साहू ने बताया की तेली समाज की अपनी पहचान है गैर जातियों के पहचान की आवश्यकता नही है सम्पूर्ण तेली समाज एकजुटता के साथ अपनी पहचान से खुश है तेली समाज का पूरे भारतवर्ष में गौरवशाली इतिहास रहा है, पदम पुराण व शिव पुराण में भी तेली समाज की उत्पति का वर्णन है ।
जयपुर नई के नाथ महादेव बासखो में समाज के वैवाहिक सम्मेलन में समाज के प्रदेश अध्यक्ष एस. एन. साहू ने कहा की एकता में ही समाज की ताकत है समाज को एकजुट होने का आवाहन किया कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू दूनी, प्रदेश सचिव गोविन्द साहू, एडवोकेट रुद्र प्रताप (मोनू) साहू ,जयपुर वरिष्ठ संरक्षक लल्ल साह, संरक्षक ओमप्रकाश साहू,
प्रांतभर के शामिल रहे समाजबंधुओं से पदाधिकारियों ने कहा - अकड़ - घमंड छोड़कर संगठन को आगे बढ़ाएं बूंदी राजस्थान तेली पिछड़ा वैश्य महासभा का अधिवेशन रविवार को छत्रपुरा स्थित राठौर छात्रावास में महिला प्रदेशाध्यक्ष अलका पंचोली की अध्यक्षता में मनाया। अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष पंचोली ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज, मृत्युभोज और सभी कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरुकता लानी होगी ।