Sant Santaji Maharaj Jagnade
भोपाल - गुना जिले की नानाखेड़ी तहसील में साहू समाज की एक बालिका के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में यादगार ए शाहजहांनी पार्क में 24 मार्च को सुबह 11 बजे जन आक्रोश रैली और सभा की जाएगी । मप्र तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष ताराचंद साहू का आरोप है कि छात्रा को एक व्यक्ति करीब एक वर्ष से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।
पटना - अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश द्वारा पंचायत चुनाव में तेली वैश्य समाज से जीते हुए जनप्रतिनिधियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य के नेतृत्व में बधाई दिया गया। कहा कि शिवहर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर पार्वती देवी एवं समस्तीपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद पर खुशबू देवी ने अपनी जीत दर्ज कर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है।
सहरसा - प्रखंड के दोरमा तेलियारी टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को बिहार तैलिक साह सभा की एक बैठक हुई । सेवानिवृत्त शिक्षक भुवनेश्वर साह के अध्यक्षता एवं राकेश कुमार साह के संचालन में आयोजित बैठक में साह समाज के विकास एवं एकजुटता पर चर्चा किया गया ।
भीलवाड़ा - तेली समाज ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट से सर्किट हाउस में भेंट की। समाज के छात्रावास के लिए जमीन आबंटन की मांग की। अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रवक्ता शिवलाल तेली ने बताया कि महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश तेली, प्रदेश संगठन महामंत्री सत्यनारायण तेली, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल तेली, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल तेली,
गुमला : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए गुमला जिला से संजय कुमार साहू को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया । संजय कुमार साहू। है। संजय कुमार साहु गुमला में भाजपा के जिला मंत्री हैं।