Sant Santaji Maharaj Jagnade
1 जुलै पश्चिम बंगाल तैलिक साहु सभा युवा प्रकोष्ठ का वार्षिक सभा भवानीपुर साहु समाज के भवन में संपन्न हुआ । उक्त सभा में पश्चिम बंगाल तैलिक साहु सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री. एम.एल. साव सहसचिव श्री शंभूसाव, श्री. सुरेश गुप्ता युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री. राजकुमार साव, सचिव अरविंद साव, उपाध्यक्ष रामशरण साव, कार्यकारी सदस्य संतोष कुमार गुप्ता पीन्टू साव
गया में चिकित्सक की पत्नी व पुत्री से हुए दुष्कर्म के विरोध में दिया धरना
बिहारशरीफ : गया जिला में चिकित्सक के समक्ष ही उनकी पत्नी व पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के विरोध में नालंदा जिला तैलिक साहु सभा ने मंगलवार को हॉस्पिटल मोड़ पर धरना दिया । धरना की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराधी बेखौफ होकर हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिए जा रहा है ।
गया के सोनडीहा में हुए दुष्कर्म के विरोध में धरना 3 आरोपितों की गिरफ्तारी व मुआवजा देने की मांग
नवादा पिछले दिनों गया जिले के सोनडीहा गांव में एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला तैलिक साहू सभा ने धरना दिया. समाहरणालय के समीप आयोजित धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेंद्र विशाल ने की. उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों को पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाये.
पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा मिले व घटना की उच्चस्तरीय जांच हो
हत्या, गया गैंगरेप जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मंगलवार को कलेक्टर के सामने जिला तैलिक साहू सभा ने धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान सभा के जिला संयोजक रंजीत साह ने गया कांड के पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और प्रो. अरविंद साह ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
ग्रेटर ग्वालियर साहू समाज समिति एवं मध्य प्रदेश संभागीय कॉमटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 जून को गालव सभागार मै वर्ष 2018 मै 10th एवं 12th मै 70% या उस से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्रायो को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है । साहू तेली समाज के सभी बंधुओं से आवाहन किया गया है कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे ताकि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान हो सके ।