Sant Santaji Maharaj Jagnade
दिल्ली प्रदेश साहू राठौर समाज महासभा के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह जयंती एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन एम पी क्लब नार्थ एवेन्यु में किया गया। मुख्य अतिथि श्री राकेश राठौर विधायक सीतापुर यू पी रहे । अध्यक्षता एस राहुल प्रदेश अध्यक्ष ने की ।
लखीसराय साहू समाज दिनांक 23-04-2018 दिन सोमवार को श्री आर.लाल.महाविद्यालय लखीसराय स्थित सभागार में भारत माता के सच्चे सपूत, प्रसिद्ध देशभक्त, महान् योद्घा एवं अपना सबकुछ मातृभूमि के चरणों में अर्पित करनेवाले इतिहास के सबसे बडे दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती समारोह
गया साहू समाज दानवीर भामाशाह की जयंती पर रविवार को टिकारी शहर में तैलिक साहू समाज के सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। समाज के लोगो ने टिकारी स्थित राज स्कूल के प्रांगण में इकट्ठा होकर पूजा अर्चना की एवं शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली ।
भक्त माता कर्मा केवल साहू समाज के लिए नहीं अपितु सर्व समाज के लिए पूज्यनीय :- श्रीमती कविता साहू अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतेरा
बेमेतरा 09 अप्रैल 2018 :- बेरला विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम देवरी में ईकाई अध्यक्ष साहू समाज एवं समस्त पदाधिकारीगण साहू समाज एवं ग्रामवासी देवरी के नेतृत्व में कर्मा जयंती आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भक्त मॉ कर्मा की तैलीय चित्र पर पुष्प माता अर्पित कर श्रद्धा के साथ दीप प्रज्वलित एवं भक्त मॉ कर्मा की आरती कर अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
समाज के प्रतिभावान बच्चे एवं गरीब परिवार को साहू समाज की ओर से सहयोग दिया जाना चाहिए :- श्रीमती कविता साहू
बेमेतरा 05 अप्रेल 2018 :- बेरला विकासखण्ड के ग्राम जामगांव में साहू समाज की ओर से भक्त मॉ कर्मा जयंती आयोजन किया गया । सर्वप्रथम भक्त मॉ कर्मा की तैलीय चित्र पर पुष्प माता अर्पित कर श्रद्धा के साथ अतिथियों के द्वारा भक्त मॉ कर्मा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।