Sant Santaji Maharaj Jagnade
साहू समाज गोंडा द्वारा परम पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में साहू राठौर चेतना महासभा के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमृतलाल साहू जी रहे कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन देर शाम तक जारी रहा।
भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा ने दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है। रविवार को शुभम थियेटर बिल्डिंग में आयोजित बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामनारायण साहू ने बताया कि दो 'अक्तूबर को समाज के लोग जनपद मुख्यालयों से प्रभात फेरी निकालेंगे। ।
बिहार तैलिक साहू वैश्य सभा के अध्यक्ष और कार्य समिति पद के लिए होने वाली चुनाव को लेकर पुरानी बाजार प्रभात चौक पर संजीव कुमार साहू के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई ।
श्रीगंगानगर (राजस्थान)। रामनवमी के शुभ अवसर पर दिनाँक :- 25-03-2018 (रविवार) को श्रीगंगानगर जिले के तेली समाज की एक आमसभा राम मंदिर में आयोजित की गई। इस सभा में तेली समाज के विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
रायपुर छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज की ओर से दिनांक 19 फरवरी 2018 सोमवार को महादेवघाट सामाजिक भवन में अयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में 100 जोड़ों ने सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दाम्पत्य सूत्र में बंधे समारोह में मुख्य रूप से रायपुर और दुर्ग जिले से वर-वधू पक्ष के परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी दूल्हों की धूमधाम से बारात निकाली गई।