Sant Santaji Maharaj Jagnade
दिनांक 13 फरवरी 2018 मंगलवार को श्री बद्रीनाथ विशाल मंदिर, मातृकुण्डियाँ, तहसील राशमी जिला चित्तौड़गढ़, मैं समस्त घाणीवाल तेली समाज की मीटिंग आयोजित की गई है । समस्त स्वजातीय बंधुओ से निवेदन किया गया है कि वह अधिक से अधिक अपने इष्ट मित्रों सहित इस मीटिंग में पधारकर अपने समाज के आयोजन को सफल बनाएं और इस पवित्र कार्य में भाग ले ।
गोड्डा जिला झारखंड - गांधी मैदान, गोड्डा जिला झारखंड, में 25 फरवरी 2018 को तेली समाज की अधिकार रैली । इस रैली में तेली समाज के लोग मुख्य मांगे रखेंगे जैसे कि तेली जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिले ।
राजस्थान घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 27 अप्रैल को भीलवाड़ा । श्री घाणावार तेली समाज मालवा मेवाड़ का 15 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बैसाख सुदी बारस शुक्रवार 27 फरवरी को भदवा माता मंदिर । प्रांगण नीमच में आयोजित किया जाएगा । समाज के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल पचलोडिया ।
माँ कर्मा जयंती का होगा भव्य आयोजन जिला साहू समाज शहडोल मध्य प्रदेश के द्वारा आज मां कर्मा आश्रम शहडोल में श्री बालमिक प्रसाद साहू अध्यक्ष साहू समाज शहडोल की अध्यक्षता में बैठक किया गया, जिसमें आगामी 13 मार्च 2018 को मां कर्मा जयंती समारोह कार्यक्रम की तैयारी हेतु रूपरेखा बनाई गई ।
अखिल भारतीय तेली महासभा जनपद बलिया उत्तर प्रदेश की ओर से साहू सम्मेलन होली मिलन समारोह दिन रविवार 18 मार्च 2018 को सुबह 10:00 बजे से बापू भवन टाउन हॉल बलिया उत्तर प्रदेश में संपन्न होगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय अमृत लाल साहू जी होंगे ।