Sant Santaji Maharaj Jagnade
कवर्धा में साहू समाज ने एकता और सामाजिक समरसता का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश साहू संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का उनके पहले कवर्धा आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला साहू संघ द्वारा भव्य बाइक और कार रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और समाज के लोग शामिल हुए।
जयपुर, २०२५: भारतीय तैलिक साहू घांची राठौर महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन रविवार को जयपुर के श्री महावीर दिगंबर जैन विद्यालय में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाज के देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।
गुना/अशोकनगर, 27 अप्रैल 2025, दोपहर 02:08 IST: आदर्श सामूहिक साहू समाज विवाह सम्मेलन समिति गुना के तत्वावधान में माँ कर्मा देवी मंदिर, ग्राम गढ़ा, जिला गुना एवं अशोकनगर द्वारा एक भव्य विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
साहू समाज के लिए एक गौरवमयी अवसर आ रहा है! तहसील साहू संघ पाटन, झीट क्षेत्रीय साहू संघ और अमलेश्वरडीह स्थानीय साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में 1009वीं कर्मा जयंती महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह समारोह 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की जयंती सांवरिया सेठ की नगरी में निकाली गई, इसमें महिलाओं ने कड़ी धूप में कलश यात्रा में पूरे तन मन से अहम योगदान दिया। महिला अध्यक्ष पुष्पा देवी, सीता देवी, मधु देवी, सोनी देवी, पिंकी देवी, शांता देवी, ममता देवी, सागर देवी, जमुना देवी, लीला देवी, सोनू देवी, मंजू देवी, सीमा, कविता देवी, रेखा देवी, मंगनी देवी, लाली देवी,