Sant Santaji Maharaj Jagnade
सोहागपुर. राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन दिल्ली की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार रात स्थानीय वाटिका गार्डन में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष बाबूलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदाप्रसाद साहू, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष विजय साहू की उपस्थिति में हुई जिसमें 12 जनवरी 2020 को होशंगाबाद में होने जा रहे युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विशेष चर्चा की गई है।
दिनांक 20 नवंबर 2019 को साहू धर्मशाला के प्रांगण में अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह सांसद व पूर्व मंत्री झारखंड विशिष्ट अतिथि भावी विधायक सुनीता चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता श्री बृजेश साहू जी और साहू समाज के जिला अध्यक्ष समाजसेवी श्री नंदकिशोर प्रसाद उर्फ नंदू बाबू और पदाधिकारी गण साहू समाज के महिला-पुरुष इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए
हर साल की तरह इस साल भी भारतील तैलिक साहु राठौर महासभा के द्वारा छठ पूजा करने के लिए दमण के समुद्र किनारे आये हुवे श्रद्धालु को फल एवं चाय से सेवा दि गई. पुजा अर्चा के लिए गाय का दुध उपलब्ध कराया गया , भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा के पदाधीकारी सेवा देने के लिए जी जान से लगे हुए थे. जिसमें संजय साह, जितेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, लक्ष्मण ीभई आदि पदाधिकारी गण का योगदान रहा.
मानिकपुर साहू तेली समाज का देश की आजादी में अहम योगदान है। मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में साहू समाज की बैठक में तहसील अध्यक्ष नन्हेलाल साहू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों की धरोहर नगर के विशालकय सगरे (जलाशय) और उसके आसपास की जमीन पर कुछ दबंग लीग कब्जा कर रहे हैं। रिटायर्ड फौजीप्यारेलाल गुप्ताने कहा कि यह वही सगरा है जिसे आजादी की पहली लड़ाई (1857) के बाद ही पूर्वजों ने श्रमदान से तैयार कराया।
रायपुर, 4 नवम्बर तैलिक वंशीय साहू तेली समाज के द्वारा कर्माधाम कृष्णा नगर रायपुर में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने संगीतमय सुआ नृत्य, करमा नृत्य, राऊत नाचा का भरपूर आनंद उठाया। आयोजक शहर जिला साहू संघ के द्वारा उत्तीसगढ़ी व्यंजन दुधफर का मां कर्मा को भोग लगाकर वितरित किया गया।