Sant Santaji Maharaj Jagnade
होशंगाबाद राष्ट्रीय तेली साहु महासंघ की बैठक हई। महासंघ के महिला प्रकोष्ठ में पूनम उमाशंकर साहू को कोषाध्यक्ष बनाया है। साहू समाज महिला अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया सोमवार को मां कर्मा सखी सहेली संगठन ने पूनम साहू का सम्मान किया। इस दौरान रेखा सेठ, ज्योति गोलानी, जानकी साहू, संध्या साहू, अनिता साहू, सुषमा साहू, सुनीता - साहू,राधा सेठ, रुचि साहू,मंजू साहू, उर्मिला साहू मौजूद रहीं।
साहू चौपाल सुल्तानपुर की कार्यकारिणी का गठन का कार्यक्रमसाहू तैलिक एकता एवम विकास समिति (साहू चौपाल) द्वारा दिनाँक 17 नंवम्बर 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सामाजिक जागरूकता व सदश्यता अभियान का आयोजन जिले के प्रख्यात व्यवसाई व वरिष्ठ अध्यापक श्री सोहन लाल साहू (पयागीपुर) के सौजन्य से व श्री राम चंद्र साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू चौपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
दुष्कर्म व हत्या के विरोध में चार नवंबर को कैंडल मार्च
जासं, मुजफ्फरपुर - बोचहां व हथौड़ी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर जिला तैलिक साहू सभा 4 नवंबर को कैंडल मार्च निकालेगा । शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद साहू ने पांच सदस्यीय टीम के साथ पीडित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली ।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पावन अवसर पर ,छत्तीसगढ़ राज्य की उन्नति एवं प्रगति हेतु, छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए दिनांक 03/11/19 दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम ,रंगोली उत्सव एवं दीप प्रज्जवलित का आयोजन कर्माधाम कृष्णा नगर रायपुर मे दोपहर 02 बजे से होगा ।
सोलंकी का हुआ अभिनंदन
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा दिनांक 3:11 2019 को डाबी (बूंदी) में राजस्थान प्रांत का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ ! इसमें विविध क्षेत्रों में मेधावी प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ! जिसमें जगन्नाथ सोलंकी डायरेक्टर हरीश आंजना कालेज छोटीसादड़ी को 14 अक्टूबर दिल्ली में भारत विद्या शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित होने पर साहू महासभा द्वारा प्रतीक चिन्ह, उपरना एवं साफा द्वारा अभिनंदन किया गया!