वधू - वर फॉर्म

खरसिया साहू समाज बैठक संपन्न

14 April 2018 Teli samaj 123 views

     खरसिया साहू समाज  पिछोर तहसील साहू संघ की युवा प्रकोष्ठ का संगठन संबंधी बैठक खरसिया साहू समाज के जिलाध्यक्ष महेश साहू  के नेतृत्व में संपन्न हुई । इस बैठक का आयोजन जगदीश साहू उरदा   अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पुसौर  ने किया , मुख्य अतिथि महेश साहू तथा अध्यक्षता जगदीश साहू औरदा परिषद अध्यक्ष   ने की । इस कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा अर्चना तथा आरती से की गई ।   इसके बाद समाज में चल रहे रचनात्मक सृजनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया । फरवरी में होने वाले Karma रथ यात्रा तथा 16 फरवरी को बाबा सत्यनारायण स्थापना दिवस  तथा आगामी 21 जनवरी को जिला स्तरीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा कर्मा मंदिर द्वितीय वर्षगांठ बनाने संबंधी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई इन कार्यक्रमों के लिए दायित्व निर्वाह के लिए दायित्व भी सौंपा गया ।  इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री महेश साहू जी ने अपने उद्बोधन में समाज के सभी व्यक्तियों को यह आवाहन किया कि समाज के सभी व्यक्तियों तक शिक्षा रोजगार आर्थिक राजनीतिक नशाबंदी बेटियों के उत्थान के लिए यथायोग्य प्रयास किए जाए ताकि इन क्षेत्रों में शिखर तक साहू समाज की प्रतिभाओं को श्रेष्ठ स्थान प्राप्त हो सके । उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में साहू समाज का संख्या बल के हिसाब से अभी भी हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने स्थान बनाने में संभवता पीछे चल रहे हैं । संगठन के माध्यम से सभी अपना दायित्व निर्वाह करते हुए प्रतिष्ठा को प्राप्त करने का कार्य । उन्होंने कहा कि साहू समाज की युवाओं को इन सब में अहम भूमिका होनी चाहिए,  

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab