Sant Santaji Maharaj Jagnade
छत्तीसगढ़ साहू समाज का सावन उत्सव हरियाली तीज मिलन महोत्सव का कार्यक्रम भामाशाह साहू छात्रावास टिकरापारा मैं प्रदेश स्तरीय महिला कार्यकर्ताओ द्वारा भब्य रूप में आज दिनांक 19/08/18 रविवार को मनाया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध स्वजातीय कवित्री द्वारा कवितापाठ किया जाएगा । महिलाएॅ सोलहश्रृंगार के प्रतिभागीयो का सम्मान किया जाना है ।
तेलीबांधा तालाब में जिला साहू समाज द्वारा हरेली उत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वप्रथम हल की पूजा करके सभी लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन गुलगुला का वितरण किया गया आज समाज की महिलाएं हरे पोशाक में आई थी और सुआ नृत्य कर एवं फुगड़ी खेलकर तथा युवाओं द्वारा गाड़ी चला कर हरेली उत्सव मनाया गया साहू समाज
19 अगस्त को जबलपुर के कृष्णा होटल में मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा महिला प्रकोष्ठ की तृतीय प्रादेशिक बैठक एवं महिला सम्मेलन का आयोजन डॉ ममता साहू राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के मुख्य अतिथि एवं श्रीमती भावना साहू एडवोकेट की अध्यक्षता ,,डॉ प्रकाश सेठ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री प्रभात साहू अध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण आयोजक श्रीमती आभा साहू संयुक्त सचिव महिला विंग एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई । महिलाओं को शक्ति संपन्न एवं हर क्षेत्र में अग्रणी होने की भूमिका पर चर्चा हुई
होशंगाबाद जिले के इटारसी मैं अखिल भारतीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 अक्टूबर 2018 इंदौर बास्केटबॉल स्टेडियम के आयोजन हेतु प्रदेश भर में समाज बंधुओं को निमंत्रण के साथ सहयोग के लिए निवेदन किया गया सभी समाज बंधु मैं उत्साह के साथ सहयोग दे रहे हैं और तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया सभी निशुल्क आयोजन के लिए धन्यवाद दिया
दिनांक 5 अगस्त 2018 रविवार को अपनी ढाणी गंगा गार्डन के पीछे सीताबाड़ी टोंक रोड सांगानेर जयपुर मे साहू समाज महिला संगठन, जयपुर के द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन रखा है जिसमें अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा । केवल महिलाओं के लिए ही है कार्यक्रम में लहरिया थीम रहेगी । रैंप वाक, डांस, खेल प्रतियोगिताएं आदि रहेगी । वेलकम ड्रिंक, पताशी, वेज पकोडे, चाय एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी ।