Sant Santaji Maharaj Jagnade
आदर्श - सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा कब और कैसे बनी । इसका रोचक इतिहास है । सन 1857 के गदर की असफलता के बाद भारत माता की स्वतंत्रा की चाहत रखने वाले क्रांतिकारियों ने गंभीरतापूर्वक भारतीय जनता के निष्प्राण हो जाने के कारणों पर चिंतन किया था । कुछ क्रांतिकारियों को युरोप साम्यवादी आंदोलन ने प्रभावित किया तो कुछ को महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह के प्रयोग ने प्रभावित किया ।
कोडरमा जिला तेली साहूसमाज द्वारा आज कोडरमा के ब्लॉक मैदान में तेली समाज के हज़ारों लोगों ने भामाशाह की जयंती का उत्सव मनाया । कोडरमा के जिला अध्यक्ष अर्जुन साहु की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ढुल्लू महतो, समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयानंद कश्यप,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भीम साहु, राष्ट्रीय महिला सचिव साबी देवी,कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,हज़ारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी,रांची के समाज सेवी सुरेश साहु, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वय विजय साहु, अर्जुन साहु,jvm के जिला अध्यक्ष बेदु साहु,धनबाद के जगत महतो सहित अनेकों नेता गण और हज़ारों की संख्या में समाज के साथियों ने शिरकत की।
समस्त साहू परिवार सादर आमन्त्रित है साहू चेतना मंच उ०प्र० के तत्वाधान में छठवाँ सामूहिक विवाह साहू समाज कौशाम्बी कार्यक्रम दिनांक - 16 अप्रैल 2017 दिन रविवार कार्यस्थल - प्रेम साहू मैरिज हाल देवीगंज!!
साहू चेतना मंच उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में छठवा सामूहिक विवाह साहू समाज कौशांबी कार्यक्रम दिनांक 16 अप्रैल 2017 दिन रविवार, कार्यक्रम स्थान प्रेम साहू मैरिज हॉल देवीगंज कौशांबी मैं होने जा रहा है ,
मुजफ्फरपुर समाज की उपेक्षा कर कोई भी राजनीतिक दल राज्य की सत्ता नहीं पा सकता । यह बात बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने रविवार को कहा । वह सोहनी ऑडिटोरियम में तेली जाति के निर्वाचित विधायको व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि को संबोधित कर रहे थे । इसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व मंत्री ने किया । पूर्व मंत्री ने कहा की कोई भी राजनीतिक व्यवस्था सात फिसदी आबदी वाले तेली समाज को अपनी वोट बैंक नहीं समझे । जो पार्टी राज्य में आबादी के अनुसार इस समाज को राजनीतिक भागीदारी देंगी यह समाज उत्तर के साथ वोट करेगा । सत्ता में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस समाज को एकजुटता का परिचय देना होगा ।
छोटानागपुरियातेली उत्थान समाज की बैठक बुधवार को तेली धर्मशाला में हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तैलिक युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने कहा कि अधिकार पाने के लिए तेली समाज को आगे आना होगा। हमें जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार कर राज्य में अपना वर्चस्व दिखाना होगा तभी अधिकार मिल सकेगा। जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने कहा कि तेली जाति आरक्षण की मांग के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। अब समाज के सहयोग से केंद्र सरकार को अपनी शक्ति से अवगत कराएंगे।