Sant Santaji Maharaj Jagnade
दृढ़ संकल्प एवं इच्छा शक्ति के द्वारा दुष्कर कार्य भी सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सकते है। परिस्थितियाँ विपरीत होने पर भी कार्य के प्रति निष्ठा । लगन एवं सत्य का मार्ग अपनाकर श्रेष्ठतम कार्य सहजतापूर्वक किया जा सकता है । निसंदेह हर समय, युग काल में चमत्कार को ही नमस्कार किया जाता है किन्तु सच्चे एवं ईश्वर के साथ आध्यात्मिक लगाव जिस मनुष्य में हो जाता है उसके जीवन में चमत्कार होते ही रहते हैं । इसे 'चाहे आप संयोग माने अथवा दैवयोग ।
तेली युवा मंच बसना के आज के बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी जाति धर्मो के आस्था का केंद्र बिंदु गडफुलझर गढ़ में भक्त माँ कर्मा का भव्य मंदिर बनाएंगे जिसके लिए भूमि प्रदान हेतु ग्राम पंचायत गडफुलझर को तेली युवा मंच द्वारा भूमि मांग किया जाएगा उम्मीद है जल्दी ही गडफुलझर पंचायत के द्वारा माँ कर्मा मंदिर हेतु भूमि आबंटित हो जायेगा ।
बसना. फुलझर अंचल तहसील साहू संघ बसना (बंसुला) के अध्यक्ष पद के लिए मध्यवर्ती चुनाव किया गया। एक माह पहले वर्तमान अध्यक्ष दुर्योधन साव का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था । जिलाध्यक्ष तुलसी साव की अध्यक्षता में रविवार को साहू सदन बंसुला में चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से निर्विरोध वर्तमान सांकरा परिक्षेत्र अध्यक्ष कलपराम साहू को फुलझर अंचल तहसील साहू संघ का अध्यक्ष चुना गया है ।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तैलिक साहू समाज के कुल देवता सूर्य अवतार बाबा बादल नायक का चैत्र पूर्णिमा वार्षिक उत्सव 18 एवं 19 अप्रैल 2019 को नायकधाम (पूण्य- भूमि) , मधुपुर, देवघर में धुमधाम से मनाया जा रहा है ! कार्यक्रम दिनांक 18 अप्रैल 2019 गुरुवार सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे नायक पूजा,
राजनांदगांव - हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर 29 अगस्त को इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों राजनांदगांव से तीरंदाजी कोच हीरु साहू का विशेष सम्मान हुआ । तीरंदाजी कोच हीरु साहू ग्रामीण क्षेत्रों में तीरंदाजी के हुनर तलाशते रहते हैं ।