Sant Santaji Maharaj Jagnade
स्थानीय साहू सदन में जिला साहू संघ के डेलिगेट्स का चुनाव संपन्न हुआ। साहू संघ की संशोधित नियमावली अनुसार संपन्न हुए कार्यक्रम में 10 डेलिगेट्स का चयन किया गया, जहां बालोद जिले के विभिन्न क्षेत्रे से पदाधिकारी पहुंचे थे। साहू सदन में अपनेअपने डेलीगेट चयन के लिए सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।
बालोद जिला रविवार 31 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित साहू सदन में बालोद जिला साहू संघ की बैठक हुई। बैठक में आगामी 25 अप्रैल को पुरूर परिक्षेत्र के ग्राम फागुन्दाह में समाज की गरिमा और परंपरा के अनुरूप समाज की कुलदेवी मां कर्मा जयंती एवं पूर्व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विधि-विधानपूर्वक सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की जिम्मेदारी समाज के समस्त प्रकोष्ठों को निर्धारित किया गया।
जुलवानिया - मां कर्मा देवी की 1003वीं जयंती पर जिला महिला साहू समाज के माध्यम से रविवार को फाग महोत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया । इसमें समाज महिलाओं ने शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाया । वहीं नगर में तेली साहू समाजजन ने मां कर्मा मांगलिक भवन साहू समाज धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से फाग उत्सव व होली मिलन समारोह किया ।
जुलवानिया जिला तैलिक साहू समाज ने रविवार को समाज की कुलदेवी मां कर्मा की 1003वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्थानीय साहू धर्म शाला में विभिन्न आयोजन किए गए। दोपहर को जिला महिला तैलिक समाज की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। इसमें समाजजनों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी।
संतमाता कर्मा की 1003 वीं जयंती पर कर्मा समिति के दुवारा 27वे बार आदर्श विवाह का आयोजन किया गया जिसमे 17 जोड़े परिणय सूत्र बंधे, इस अवसर निशुल्क चिकित्सा शिविर श्री बालाजी हास्पिटल टिकरापारा के दुवारा लगाया गया था । सभी नवदम्पतियो को भ्रूण हत्या न करने हेतु 8 वा वचन दिलाया गया । तथा एक - एक पेड़ भेट कर उन्हे पुत्र की भाँति सार - सँभाला करने का नियेदन किया गया ।