Sant Santaji Maharaj Jagnade
आजसे एक हजार वर्ष पूर्व झासी उत्तरप्रदेश में श्री रामशाह प्रतिष्ठित और संपन्न तेल के बडे व्यापारी थे । वे एक समाज सुधारक, दयालु, धर्मात्मा तथा परोपकारी व्यक्ति थे । उनकी पत्नी को शुभ नक्षत्र, मे चैत्र माह के क्रष्ण-पक्ष की एकादशी को संवत 1073 विक्रम में एक कन्या रत्न का जन्म हुआ । विद्वान पण्डितो ने कन्या की जन्मपत्री बनवाई । पण्डितो ने ग्रह, नक्षत्र का शोधन करके कहा- राम शाह तुम बहुत ही भाग्यवान हो जो एसी गुणवान कन्या रत्न ने तुम्हारे यहां जन्म लिया है । वह भगवान की उपासक बनेगी । शास्त्रानुसार पुत्री का नाम कर्माबाई रखा गया ।
दिनांक 17/06/2018 दिन रविवार को साहू समाज पिथौरा कौड़िया परिक्षेत्र क्र.01 के त्रैवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे सांसद श्री चन्दूलाल साहूजी, संसदीय सचिव श्री मति रूपकुमारी चौधरीजी, खल्लारी विधायक श्री चुन्नीलाल साहूजी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण साहूजी, जिलाध्यक्ष श्री तुलसीदास साव सहित सामाजिक पदाधिकारी गण की उपस्थिति में साहू समाज सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया गया।
साहू समाज कौडिया परिक्षेत्र क्रमांक 1 कर्मा भवन टिकरापारा पिथौरा में त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्मान समारोह व चुनाव के मुख्य अतिथि सांसद महासमुंद श्री चन्दुलाल साहूजी, अध्यक्षता श्रीमति रुपकुमारी चौधरीजी बसना विधायक व संसदीय सचिव, विशेष अतिथि श्री चुन्नीलाल साहूजी उपाअध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण विधायक खल्लारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण कुमार साहूजी, जिलाअध्यक्ष श्री तुलसीदास साहूजी, तहसील अध्यक्ष पिथौरा श्री नोहर दास साहू जी,
दिनांक 22/07/18 को युवा प्रकोष्ट जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ । जब सामाजिक समरसता के भाव से पूरे प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रतिभाओ का सम्मान करना । प्रदेश भर से समाज एवं अन्य समाज के प्रतिभावान बच्चे दिनभर के बरसते पानी मे भी कार्यक्रम स्थल तक पहुचे व अंत तक डटे रहे । 10वी 12वी के विद्यार्थी साथ ही साथ पूरे विश्व मे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाला प्रमोद साहू रंगोली आर्टिस्टऔर भारत के शान (डांसिंग शो) के उपविजेता दीपक साहू साथ ही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म के हीरो भीखम साव और गुलशन साहू मंच में पहुँचे ।
साहू समाज कौड़िया परिक्षेत्र क्रमांक 1 पिथौरा का वार्षिक अधिवेशन एवं लोकार्पण व सम्मान समारोह दिनांक 08 जून 2017 दिन गुरुवार को साहू सदन टिकरापारा पिथौरा में रखा गया है, जिसके मुख्य अतिथि माननीय चंदूलाल साहूजी सांसद महासमुंद, अध्यक्षता माननीया रूपकुमारी चौधरीजी संसदीय सचिव एवं विधायक बसना, विशिष्ट अतिथि माननीय चुन्नीलाल साहूजी उपाध्यक्ष अ.पि.व. प्राधिकरण एवं विधायक खल्लारी,