Sant Santaji Maharaj Jagnade
बालोद जिला रविवार 31 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित साहू सदन में बालोद जिला साहू संघ की बैठक हुई। बैठक में आगामी 25 अप्रैल को पुरूर परिक्षेत्र के ग्राम फागुन्दाह में समाज की गरिमा और परंपरा के अनुरूप समाज की कुलदेवी मां कर्मा जयंती एवं पूर्व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विधि-विधानपूर्वक सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की जिम्मेदारी समाज के समस्त प्रकोष्ठों को निर्धारित किया गया।
प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के संशोधित नियमावली के अनुसार जिला साहू संघ बालोद का 3 वर्षीय चुनाव जिला साहू समाज बालोद द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम में 150 सामाजिक संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों द्वारा 10 डेलिगेट्स का चुनाव किया जाएगा जो जिला साहू संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए। मतदाता होंगे और यही आजीवन सदस्य एवं संरक्षक सदस्य डेलिगेट्स व पदाधिकारी के चुनाव का प्रत्याशी भी हो सकता है।
जुलवानिया - मां कर्मा देवी की 1003वीं जयंती पर जिला महिला साहू समाज के माध्यम से रविवार को फाग महोत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया । इसमें समाज महिलाओं ने शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाया । वहीं नगर में तेली साहू समाजजन ने मां कर्मा मांगलिक भवन साहू समाज धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से फाग उत्सव व होली मिलन समारोह किया ।
शाहपुर में धूमधाम से कर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया।सवर्प्रथम माँ कर्मा की पूजा की गई। बच्चों द्वारा नृत्य, गायन, व म्यूजिक के माध्यम से कई रंगारंग प्रस्तुति दी गई। सभी अतिथियों ने संबोधित किया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष किशोर साहू-भोपाल,मुंबई से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन साहू,प्रदेश अध्यक्ष-कल्पना वात्री(भोपाल) ,गिरीश साहू-राष्ट्रीय संगठन मंत्री(गांगीवाड़ा) ,
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निकलेश राजा साहू जी की अनुशासा से श्री अंकित साहू जी (इंदौर,मध्यप्रदेश) को मध्यप्रदेश का प्रभारी (छात्र प्रकोष्ठ) पद पर मनोनीत किया गया हैं. राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की और से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दि गई.