Sant Santaji Maharaj Jagnade
69 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फौर द ब्लाइंड नेत्रहिन विद्यालय, सिविल होस्पीटल रोड, नानकवाडा, वलसाड (गुजरात) में साहू तेली समाज सेवा समिति वापी एवं भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के ट्रस्टी एंव पदाधिकरियो ने दिव्यांग बच्चो को हर class से 1 st, 2nd ,and 3rd विद्यार्थियो को पुरस्कृत किया गया एवं भोजन कराया गया ।।
26 जनवरी 2018 को ग्वालियर साहू समाज की ओर से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झेंडा वंदना की गई । इस कार्यक्रम में ग्वालियर साहू समाज के सभी कार्यकर्ता गण और युवा प्रतिनिधि और समाज बांधव बड़ी संख्या में मौजूद थे । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया ।
झेरीया साहू समाज धरसींवा देवरी के द्वारा हर साल बड़ी की हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है । इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए झेरीया तेली समाजसमाज धरसीवां के और से सामुदायिक भवन देवरी में ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।
झारखंड - तेली जतरा सह सामूहिक विवाह समारोह रविवार दिनांक 28 जनवरी 2018 को हरमू मैदान रांची में 11:00 बजे से होने वाला है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास उपस्थित रहेंगे ।
साहू समाज धमतरी आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह एवं मां कर्मा जयंती महोत्सव दिनांक 13 मार्च 2018 मंगलवार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी को आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में सभी समाज की वर वधु अपना पंजीयन कराकर विवाह कर सकते हैं ताकि विवाह पर पड़ने वाला आती वह से बचा जा सके ।