Sant Santaji Maharaj Jagnade
जिला साहू संघ राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ स्तरीय साहू समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार दिनांक 20 दिसंबर 2015 प्रातः 10:00 बजे साहू सदन जिला चिकित्सालय के पास राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में किया गया है । साहू समाज से आह्वान किया है कि अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण इस सम्मेलन में जरूर कराएं और अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज कराएं ।
नगर साहू संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित बिलासपुर साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 20 दिसंबर 2015 को पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर बिलासपुर में आयोजित किया गया है । नगर साहू संघ बिलासपुर द्वारा साहू तेली समाज को यह आवाहन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं । साहू समाज की युवक-युवतियों के पंजीकरण के लिए नीचे फॉर्म दिया गया है ।
दुर्ग छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संस्थापक एवं दुर्ग लोकसभा के पूर्व सांसद ताराचंद साहू का 10 नंबर की रात्रि 3 बजे मुम्बई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम समय में उनके पुत्र दीपक साहू और दामाद नागेंद्र साहू, (बिलासपुर) उनके पास थे। श्री साहू के निधन का समाचार मिलते ही परिजनों एवं प्रियजनों तथा समर्थकों को शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
नागपुर छत्तीसगढ़ झिरिया तेली समाज की ओर से पापमोचनी एकादशी पर समाज के आराध्य भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन मिनीमाता नगर स्थित राम मंदिर में किया गया । समाज के अध्यक्ष गणेश साहू तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंगद हिरोंदे उनने कर्मा माता तथा भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की. दिनेश ताजिना मिनी माता नगर शाखा के अध्यक्ष दिलीप साहू तथा सभापति पूर्व बहारा साहू, उपाध्यक्ष धनीराम सारवा, सचिव नरेश सारवा, कोषाध्यक्ष कोमल गर्ग, चंपालाल साहू प्रमुखता से उपस्थित थे ।
परंपरा अनुसार इस वर्ष भी तेली समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि श्री मां कर्मा देवी जी की पावन जयंती हर्षोल्लास के साथ दिनांक 6 अप्रैल 2013 दिन शनिवार को नवनिर्मित साहू भवन बरघाट रोड सिवनी में आयोजित की गई है । यह कार्यक्रम श्री अयोध्या प्रसाद साहू पूर्व अध्यक्ष अशोक सिवनी की अध्यक्षता में संपन्न होगा । विशिष्ट अतिथि श्री श्याम प्रसाद साहू मुख्य अभियंता रेलवे हैदराबाद एवं विशिष्ट अतिथि श्री अशोक साहू ओमान जिला अध्यक्ष साहू समाज जिला सिवनी