Sant Santaji Maharaj Jagnade
घुटकु में कर्मा जयंती और राम जन्मोत्सव कार्यक्रम
गरियाबंद महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू पिछले दिनों ग्राम चुटकु नवापारा में आयोजित कर्मा जयंती और राम जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि माता कर्मा ने हमें सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया है। इस दौरान साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। साहू ने कहा कि माता कर्मा ने सामाजिक समरसता के लिए और जातिवाद से मुक्ति दिलाने के जीवनभर संघर्ष किया।
अण्डा ग्राम डौकीडीह (ओटेबंद परिक्षेत्र) में कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलश यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया गया। भक्त माता कर्मा की महाआरती की गई। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री रमशीला साहू थीं। अध्यक्षता दीपक ताराचंद साहू अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने की।
जामुल जिला साहू संघ दुर्ग एवं तहसील साहू संघ पाटन के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1001 वीं जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन 23 एवं 24 अप्रैल को महुदा में आयोजित किया गया है। साहू समाज व अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों के नागरिकों को आयोजन से जोड़ने तथा माता कर्मा के आदर्शों से अवगत कराने साहू संघ द्वारा कर्मा रथ को शहरों एवं गांवों में भ्रमण कराया जा रहा है।
तंदूकोना ग्राम कौंसरा में माता कर्मा के एक हजारवी जयंती के अवसर पर ग्राम कौंसरा में निर्मित माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। जिसमें साहू समाज तेंदूकोना परिक्षेत्र की ओर से माता कर्मा की मूर्ति प्रदान की गई। साथ ही साहू समाज तेंदूकोना परिक्षेत्र के त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुनाव का कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपिव प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक चुन्नीलाल साहू थे।
पिथौरा, ग्राम पोटापारा में पिथौरा साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी थे. अध्यक्षता चुन्नीलाल साहू अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने की. विशेष अतिथि लक्ष्मण साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज संघ, गंगा प्रसाद साहू सदस्य न्याय प्रकोष्ठ छग साहू संघ, पुष्पराज गजेंद्र, मनमीत छाबड़ा विधायक प्रतिनिधि, तुलाराम साहू अध्यक्ष तेंदुकोना परिक्षेत्र, श्रीमती कौशिल्या ठाकुर सरपंच,