Sant Santaji Maharaj Jagnade
साहू समाज के 900 में से 25 रिश्ते तय :शहर जिला साहू संघ ने टिकरापारा स्थित भामाशाह साह छात्रावास में साहु समाज युवक - युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में 685 युवती व 325 युवकों ने पंजीयन कराया। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए और अभिभावकों की सहमति के बाद करीब | 25 रिश्ते तय हुए। सम्मेलन में वैवाहिक पत्रिका परिचय पुष्प का विमोचन किया गया।
कर्म बाई जी भगवान को बाल भाव से भजती थी. बिहारी जी से रोज बाते किया करती थी. एक दिन बिहारी जी से बोली - तुम मेरी एक बात मानोगे.
भगवान ने कहा- कहो ! क्या बात है?
कर्म बाई जी ने कहा- मेरी एक इच्छा है कि एक बार अपने हाथो से आपको कुछ बनाकर खिलाऊ.
रायपुर साहू समाज ने अपनी आराध्य देवी भगवान कृष्ण की भक्त माता कर्मा की 1001वीं जयंती श्रद्धा-उल्लास से मनाई। साहू समाज के प्रत्येक घर में पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। रामसागर पारा स्थित माता कर्मा मंदिर भी हजारों दीपों से जगमगा उठा। शहर के अनेक इलाकों में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
डोंगरगांव नगर से 7 किमी दूर खुर्सीपार मॉं कर्मा जयंती अंतर्गत रक्तदान व देहदान शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों को भी सामाजिक समरसता के लिए सम्मनित किया गया। सम्मान समारोह में विधायक दलेश्वर साहू, पुर्व विधायक खेदूराम साहू, प्रदेश संघ उपाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष हुमन साहू जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, सोनू साहू व विभा साहू सहित अन्य की मौजूदगी में रक्तदाताओं व देहदान दाताओं व सर्वसमाज प्रमुखो को सम्मानित किया गया।
तहसील साहू संघ डोंगरगांव, परिक्षेत्र खु जी व ग्राम साहू समाज खुर्सीपार के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता. कर्मा की जयंती समारोहका तहसील स्तरीय आयोजन ग्राम खुर्सीपार में 21 मार्च 2018 को किया जाएगा. इस कार्यक्रम में दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव, भोलाराम साहू विधायक खु जी, खेदूराम साहू पूर्व विधायक डोंगरगांव, डा.निरेन्द्र साहू उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ, हुमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ प्रमुख अतिथियों में शामिल होगें.