Sant Santaji Maharaj Jagnade
कर्माधाम कृष्णा नगर( संतोषी नगर) में 4 जून से 10 जून तक माँ कर्मा महिला स्व. सहायता समूह एवं शहर जिला रायपुर साहू संघ के सहयोग से सात दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें आज श्रीमति सोनिया जितेंद्र साहू की सुपुत्री कु. तनिष्का साहू द्वारा बच्चों को डान्स सिखाया लन्बर गीनी गाने में कराटे प्रशिक्षक श्री अजय साहू की सुपुत्री कु. भाविका साहू एवं पुर्वी साहू के द्वारा कराटे प्रशिक्षण दिया गया
शहर जिला साहू समाज रायपुर के द्वारा आज रायपुर सांसद सुनील सोनी जी से समाज का प्रतिनिधि मंडल उन्हें भारी बहुमत से जीत के लिए गुलदस्ता भेट कर शुभकामनाएं दिया. जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष मेघराज साहू, कार्यकारी अधयक्ष गोपी साहू , कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू किरण साहू श्रीमती सरिता साहू श्रीमती शुशीला साहू पी के साहू लीलाधर साहू भागवत साहू चंद्रशेखर साहू अश्वनी साहू भुनेश्वर साहू अजय साहू अश्विनी साहू छगन साहू विष्णु साहू श्रीमती सविता साहू ,
रायपुर मां कर्माधाम, कृष्णा नगर में आयोजित समर कैंप के छठवें दिन कर्मा अस्पताल रायपुर के डॉ. धीरेंद्र साव के मुख्य आतिथ्य में बच्चों को स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया. डॉ. साव ने आहार- विहार, प्रतिदिन को दिनचर्या में सादगी एवं शाकाहार को शामिल करने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए समय अनुकूल सोना, प्रातःकाल उठना जरूरी है.
धमतरी जिले को साहू समाज बाहुल्य माना जाता है, लेकिन जिले में ऐसे भी कई गांव हैं, जहां साहू परिवारों को उन्नति नहीं मिली और समय के साथ-साथ साहू परिवार यहां से दूर चले गए। | चित्रोत्पला महानदी की गोद में बसा धमतरी जिला प्राकृतिक धन धान्य से परिपूर्ण है। भौगोलिक दृष्टिकोण से जिले का क्षेत्रफल 4081.93 वर्ग किमी है। जबकि वन क्षेत्र 21.25.54 वर्ग किमी फैला हैं। जिले की कुल पंचायत 333 में 637 गांव आबाद हैं।
रायपुर - स्वाभिमान मंच के नेताओं को भरोसा है कि चुनावों में छत्तीसगढ़ में स्थानीयता की भावना को उन्हें फायदा मिलेगा और सभी वर्ग उनका साथ देंगे। मंच ने सोशल इंजीनियरिंग को साधने के लिए ही सतनामी समाज के गंगूराम बघेल और डीपी घृतलहरे को पार्टी में शामिल किया है। लेकिन साहू वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद पार्टी को ज्यादा है छत्तीसगढ़ की राजनीति में साहू और दूसरे पिछड़े वोटरों की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को मिलाकर साहू समाज के कुल दस विधायक हैं ।