Sant Santaji Maharaj Jagnade
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की बैठक में अनेक राजनैतिक प्रस्ताव पारित
रायपुर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साहू समाज ने भी रणनीति तैयार कर ली है. समाज ने मुख्यमंत्री के पद समेत 25 सीटों से टिकिट की मांग राजनैतिक दलों से की है.
छत्तीसगढ़ साहू समाज की बैठक बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें समाज से जुड़े हुए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए. बैठक में अनेक राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए गए. सर्वसम्मति से समाज की अधिक से अधिक राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग में साहू समाज की जनसंख्या (22 फीसदी) सर्वाधिक है.
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता, श्रीमती मंजू साहू राष्ट्रीय महिला महामंत्री, तथा श्रीमती कल्पना वात्री के अनुशासन से श्रीमती आरती राजेश साहू, को राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश महिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है । उनकी नियुक्ति से उनके गृह जिला जबलपुर में साहू तेली समाज में हर्ष और उल्हास का माहौल है ।

साहू तेली समाज के कर्मठ जुझारू कुशल नेतृत्व करता एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति एडवोकेट श्री नरेश कुमार शाह जी के साहू तेली समाज के समाज उपयोगी कामों को देखते हुए राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की ओर से प्रथम कार्यकाल के युद्ध मध्य प्रदेश के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम ललित गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, रवि करण साहू प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, तथा साहू तेली समाज की समाज बंधुओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई ।
लोहरदगा - तेली जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर लोहरदगा में धरना प्रदर्शन हुआ। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया । समाहरणालय के समक्ष धरनाप्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक डॉ टी साहू ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में निवास करने वाले तेली जाति का इतिहास संस्कार और संस्कृति आदिवासी जैसा है।