Sant Santaji Maharaj Jagnade
21 जनवरी को महासमुंद जिला साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं "तैलिक धरोहर" पत्रिका के विमोचन के अवसर पर साहू छात्रावास लालपुर बागबाहरा मे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय मोतीलाल साहू जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि इस वनांचल क्षेत्र मे सन 1964 मे हमारे सामाजिक पितृपुरूषों के चिंतन का स्तर, प्रगतिवादी विचार एवं शिक्षा के प्रति नजरिया को जब हम देखते हैं तब उनके दूरगामी सोच को नमन किए बिना रह सकते।
(क्रांति के लये सोपान परिक्षेत्र (बागबाहरा) के साहू समाज द्वारा) ।
सूरमाल चक साहू समाज कांतिकारी भावना से हमेशा ओतप्रोत रहा है। यहां की माटी में ऐसी महक और खुशबू है कि लोग जिसे दूर-दूर से जानते हैं।
धार्मिक ऐतिहासिक स्थल एवं खल्लारी माता के क्षेत्र के नाम से बहुत पहले से ही जाना जाता रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में पचहत्तर प्रतिशत कृषक गांवों में निवास करती है। इनमें साहू समाज की गणना का प्राथमिकता दिया जा सकता हैं।
हरदिया साहू समाज में मंत्री हो या संतरी नहीं सजाएंगे ब्याह मंडप
छत्तीसगढ़ में आदर्श विवाह की शुरुआत करने वाले हरदिया साहू समाज ने अनूठा संकल्प लिया है । तय किया है कि समाज के किसी भी घर में शादी ब्याह में का मंडप नहीं लगाया जाएगा । समाज में शादियां होंगी तो केवल सामूहिक विवाह समारोहों में ही । मंत्री हो या संत्री सभी को समाज के इस संकल्प का पालन करना होगा ।
तहसील साहू संघ ने लिया निर्णय... मांसाहार सेवन करते पाए जाने पर दंडित करेगा साहू समाज
खैरागढ़. तहसील साहू संघ की कार्यकारणी बैठक स्थानीय साहू धर्मशाला में तहसील अध्यक्ष घम्मन साहू की अध्यक्षता में हुई । बैठक में प्रदेश एवं जिला से प्राप्त सामाजिक संशोधित नियमावली 2016-17 में उल्लेखित सामाजिक नियमों का पालन करने का प्रस्ताव साहू संघ द्वारा संकल्प प्रस्ताव पारित करते हुए समाज में शराब बंदी एवं मांसाहार सेवन करते पाये जाने पर सामाजिक दायित्वों से हटाकर सामाजिक दंड किया जाएगा ।
प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान व होली मिलन का आयोजन किया । नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में योगदान दिया, भारत का मान बढ़ाया - साहू
आदिवासी बहुल गांव मंजराही (जुनवानी खुर्द) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह व होली मिलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि युगल किशोर साहू ने कहा कि नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में योगदान दिया है। वैदिक युग में गार्गी, मैत्री जैसी विदुषियों ने भारत का मान बढ़ाया । स्वतंत्रता आंदोलन में रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती ने वीरता दिखाई ।