Sant Santaji Maharaj Jagnade
छोटा नागपुरिया कोल तेली जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने रविवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया । धरने को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि समाज की यह काफी पुरानी मांग है ।
इंदौर मध्य प्रदेश साहू समाज के त्रिवार्षिक चुनाव 20 अगस्त रविवार को भोपाल में होंगे । यह जानकारी संगठन के महासचिव टी. आर. साहू ने दी । आपने बताया कि भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित गांधी भवन में 12:00 से 5:00 बजे तक का समय मतदान के लिए रखा गया है ।
रांची झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ने कहा दिल्ली को वर्षों से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की जा रही है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । श्री साहू राजभवन के समक्ष आयोजन धरना में बोल रहे थे । उन्होंने तेली समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की वहीं समाज के कार्यकारी अध्यक्ष उदासन नाग ने तिलेश्वर साहू हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की ।
छत्तीसगड राज्य के रायपूर में अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक जयदत्त क्षीरसागर जी के हातो संपन्न हुवा| माँ कर्मा माता कि आरती करके यह अधिवेशन का उदघाटन संपन्न हुवा. रायपूर के सांसद ताम्रदास साहू जी इस अधिवेशन मी उपस्थित हें | देशभर से इस अधिवेशन के लिये सभा के पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित थें |
भोपाल - भोजपुर स्थित जैन मंदिर परिसर में सोमवार को साहू वैश्य नगर सभा के तत्वावधान में साहू तेली समाज का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कुर्सी दौड, चमम्च दौड प्रतियोगिताएं हुई जिनमे बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया ।