वधू - वर फॉर्म

महाराष्ट्र साहू तेली समाज की अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग

13 January 2018 Teli Samaj Pune 140 views

         महाराष्ट्र तेली साहू समाज विगत कई सालों से  महाराष्ट्र में  साहू तेली समाज को  अन्य पिछड़ा वर्ग में  शामिल करने की मांग  उठाता रहा है । अपनी सीमाओं को  आगे बढ़ाने के लिए  मुंबई की तेली साहू मंच भांडुप के अध्यक्ष एस पी गुप्ता  के नेतृत्व में  महाराष्ट्र शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री  अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर को 28 जुलाई 2017 को  एक निवेदन दिया गया । माननीय  जयदत्त क्षीरसागर ने यह आश्वासन दिया   इस मांग को वह सदन में उठाएंगे ।

       इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एस पी गुप्ता ने किया ।  इस प्रतिनिधिमंडल ने भंडारा जिले के विधायक वाघमारे से मिलकर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की । प्रतिनिधि मंडल में एस पी गुप्ता अध्यक्ष अखिल मुंबई तेली साहू मंच,  लल्लन गुप्ता सचिव, अपना तेली समाज, आनंद गुप्ता भांडुप युवा अध्यक्ष भारतीय  तैलिक समाज महासभा,  अशोक राजा राम गुप्ता युवा अध्यक्ष डोंबिवली,   विजय गुप्ता डोंबिवली,   संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan