वधू - वर फॉर्म

साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन रायपुर

19 January 2018 teli samaj vadhu var melava 159 views

          24 दिसंबर 2017 को साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन रायपुर में  बड़े ही हर्षोल्लास से  संपन्न हुआ । साहू समाज की भक्त मां कर्मा बाई की आरती सी कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई । इस कार्यक्रम में देशभर से साहू समाज की युवक-युवतियां और पालक वर्ग बड़ी भारी संख्या में आया था । इस साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन में 2000 से भी ज्यादा युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया । इस साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर जिला साहू संघ रायपुर छत्तीसगढ़ ने किया था ।

        इस कार्यक्रम में  महासमुंद से सांसद चंदूलाल साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू,  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष विपिन साहू, बिलासपुर से सांसद  लखनलाल साहू, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू,  चंद्रशेखर साहू वित्त आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, मेघनाथ साहू राष्ट्रीय साहू समाज पदाधिकारी, इसके साथ-साथ साहू समाज की युवा कार्यकर्ता अनेक संगठनों के प्रतिनिधि  ओर  साहू समाज के लोग बड़ी भारी संख्या में आए हुए थे ।

sahu yuvak yuvati parichay sammelan Raipur

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत