वधू - वर फॉर्म

सीहोर साहू समाज ने मनाया भुजलिया उत्सव

19 January 2018 Teli samaj 118 views

       मध्‍यप्रदेश सीहोर साहू समाज के द्वारा प्रतिवर्ष भुजलिया उत्सव हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है । प्रतिवर्ष के अनुसार इस साल भी भुजलिया उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इसमें प्रमुख आकर्षण लोक डांडिया रहा । इस उत्सव में कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सीहोर साहू समाज द्वारा किया गया । किशोर साहू भोपाल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की । इस कार्यक्रम में साहू समाज की महिलाओं के द्वारा भुजरिया का विधि पूर्वक पूजन करके बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ गाजे-बाजे के साथ नर्मदा नदी में विसर्जित किया गया । उसके बाद सभी ने एक दूसरे को भुजलिया आदान प्रदान किया और एक-दूसरे को हार्दिक शुभेच्छा दी ।

         इस अवसर पर साहू सीहोर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जैसे कि रामनाथ साहू, प्रेम नारायण साहू, अवध नारायण साहू, रामदास साहू, महेश साहू, फूलचंद्र साहू, शालक राम साहू, वीरेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, दीपक साहू, परसराम साहू, सत्यनारायण साहू, सुरेश कुमार साहू, जगदीश प्रसाद साहू, रामविलास साहू, गोविंद साहू , सोनू साहू, राकेश साहू, हेमराज साहू, काशी राम साहू, ओम प्रकाश साहू, कैलाश साहू, रामनारायण साहू, राधेश्याम साहू, रामस्वरूप साहू, रति राम साहू, हरिचरण साहू इत्यादि के साथ साथ साहू समाज के महिला और पुरुष बड़ी भारी संख्या में उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar