वधू - वर फॉर्म

दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा का युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न

15 January 2018 teli samaj vadhu var melava 136 views

             दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा का युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन में साहू तेली समाज के विद्यार्थी विद्यार्थियों के साथ प्रतिभावान युवक युवतियों का भी सम्मान आयोजित किया गया था । भाजपा के दिल्ली प्रदेश के प्रभारी वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे ।

            इस कार्यक्रम में जाटों ने अपने निर्वाचन से सभी साहू तेली समाज के लोगों को मंत्र मोहित कर दिया । इस समय जाजू ने कहा कि बंद मदन जी ने पूरे विश्व में भारत का प्रथम पहला आया है आज विश्व के सभी देश भारत के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एकता भाईचारा और मेल मिलाप पड़ता है और वैवाहिक संबंध चुनने में मदद होती है । उन्होंने कहा कि इस तरह से प्रतिभाओं का सम्मान करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और अन्य को भी इस से प्रेरणा मिल जाती है ।

            कार्यक्रम के अध्यक्ष और वर्धा मतदारसंघ के सांसद श्री रामदास तडस ने कहा कि आज जिस मुकाम पर है वह सिर्फ समाज की ही देन है । उन्होंने कहा कि आज मेरे पास धन नहीं है पर मेरे पास मेरा समाज है । उन्होंने समाज के सभी लोगों से आव्हान किया कि वह समाज के एकीकरण और उन्नति के लिए काम करें । उपमहापौर विजय कुमार भगत ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य और समाज हित लोगों को समझाया ।

            प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने संचालन किया ओर सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया । इस मौके पर तेली साहू समाज के प्रतिभावान लोगों को बेस्ट समाजसेवी तथा अन्य को भी सम्मानित किया गया । इस सम्मेलन में लाइफ पार्टनर पत्रिका का प्रकाशन किया गया ।

          इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित जैसे छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन डॉ सियाराम साहू, अमित साहू सहायक निदेशक ग्रामीण विकास मंत्रालय, महामंत्री राम शंकर साहू, डॉ रत्नाकर साहू प्रोफेसर, एवं कुमार सचिव महिला विकास मंत्रालय, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष किशोर साहू, हिंदी सलाहकार समिति सदस्य महेंद्र साहू ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj