वधू - वर फॉर्म

दिल्ली में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

15 January 2018 Teli samaj 152 views

        दिल्ली दिनांक 16 सितंबर 2017 को देश की राजधानी में साहू तेली समाज ने हुंकार भर के अपनी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई । अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की इस बैठक में देश के कोने-कोने से कार्यकारिणी सदस्य और अतिथिगण बड़ी भारी संख्या में दिल्ली में पधारे हुए थे ।

        देश के कोने कोने से पधारे हुए कार्यकारिणी सदस्यों ने साहू समाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने की शपथ ली और अपने विचार प्रकट कीये । अखिल भारतीय तैलिक महासभा कार्यकारिणी बैठक में कार्यकारिणी महिला सदस्य भी काफी बड़ी संख्या में मौजूद थे । छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ममता साहू में उपस्थित सभी सदस्यों को मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा कि महिला संगठन को मजबूत किया जा रहा है ताकि साहू तेली समाज की महिलाएं अब जागरुक होकर तेली समाज को आगे बढ़ा सकें । उन्होंने कहा कि जल्द ही साहू तेली समाज की करतूत 1 महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद दोपहर को लगभग 3:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह को आयोजित किया गया । महाराष्ट्र के माजी मंत्री और अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर नई दिल्ली प्रदेश साहू तेली समाज को शपथ दिलाई । उसके बाद उन्होंने ममता साहू को शॉल एवं मधुगनी पेंटिंग देकर सम्मानित किया ।

       बैठक में सांसद ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़, आसाम के सांसद रामेश्वर तेली, चंदूलाल साहू अरुण रामलाल गुप्ता महासचिव रुपाराम साहू वरिष्ठ सलाहकार दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर साहू प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू लेखराम साहू श्रीमती सुषमा साहू श्रीमती भावना साहू श्रीमती सुजाता हिलसायन आदि मौजूद रहे

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994