वधू - वर फॉर्म

दिल्ली के तालकटोरा में तेली समाज महासम्मेलन

01 December 2017 Teli samaj 122 views

           अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू की अध्यक्षता में अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक लखनऊ शुभम क्षेत्र में आयोजित की गई थी । इस बैठक में अनेक विषयों पर सदस्यों के बीच चर्चा हुई और एक एक मत से तेली महासम्मेलन लेने का निर्णय लिया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू महासम्मेलन के संयोजक होंगे तो एस. राहूल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सहसंयोजक होंगी । इस के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे । इसके साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों समाज के सभी विधायक सांसद और वरिष्ठ संस्थाओं के पदाधिकारियों को निमंत्रित किया जाएगा ।

           अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम नारायण साहू का सम्मान सभी ने मिलकर किया । इस बैठक में उमेश नंदलाल साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील साहू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, जितेंद्र माथुर राष्ट्रीय प्रभारी, अरविंद गांधी राष्ट्रीय महासचिव, मानसी साहू राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, मेवा लाल साहू राष्ट्रीय महासचिव, मोहन लाल गुप्ता सचिव, मनोज साहू राष्ट्रीय सलाहकार, राम शंकर तेली, मोहनलाल गुप्ता राष्ट्रीय सचिव और सदस्य मौजूद थे ।
 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu