वधू - वर फॉर्म

उज्जवल साहू अखिल भारतीय तेली महासभा कोल्‍हान पूर्व मंडल अध्यक्ष

10 September 2017 Teli samaj 110 views

              झारखंड तेली समाज - कोल्हान प्रमंडल मैं पूर्वी सिंहभूम जिला, सराइकेला खरसावाँ जिला, पश्चिम सिंगभूम जिला, यह जिले समाविष्ट है । अखिल भारतीय तेली समाज महासभा का चिंतन शिविर का आयोजन बाबूडीह छठघाट सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ था । तेली महासभा के जिलाध्यक्ष व मोहन साहू पारस ने चिंतन शिविर की अध्यक्षता की । इस चिंतन शिविर में तेली समाज की विभिन्न विषयों पर सभी समाज बंधुओं की विस्तार पूर्वक चर्चा हुई जिसमें तेली समाज का विकास, बेटे और बेटियों की नाबालिग उम्र में शादी ना करना, दहेज मुक्त शादी, तेली समाज की जनगणना, सामुदायिक विवाह का आयोजन करना, समाज में सदस्यता अभियान चलाना, समाज के विवादों को समाज के बीच में ही सुलझाना, बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वास्थ्य और शिक्षा, और सफाई अभियान जैसे प्रमुख विषय शामिल थे ।

           अखिल भारतीय सैनी महासभा चिंतन शिविर में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हो बलराम प्रसाद साहू ने उज्जवल साहू के कार्य को देखते हुए उनको को कोल्हान प्रमंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया । इस अवसर पर तेली समाज के सभी बंधुओं ने उनका बड़े हर्ष उल्लास से अभिनंदन किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya