वधू - वर फॉर्म

गोड्डा तेली समाज राज्य स्तरीय महारैली ठाकुरगंगटी

16 January 2018 Teli samaj 118 views

           तेली समाज राज्यस्तरीय महारैली ठाकुरगंगटी, गोड्डा में आयोजित की थी । इस रैली में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या से तेली समाज के स्त्री और पुरुष इकट्ठा हुए थे । सरकार अतिशीघ्र अनुसूचित जाति का दर्जा तेली समाज को दें अन्‍यथा तेली समाज अपनी खुद की राजनीति करेगी ऐसा तेली समाज के राष्ट्रीय संयोजक यशवंत गुप्ता ने कहा । उन्होंने आगे कहा कि तेली समाज को हमेशा ही सरकार द्वारा एकजुट आश्वासन देकर राजनीति की जाती है । लेकिन आप तेली समाज का सब्र का बांध समाप्त हो चुका है । तेली जाति की आबादी देश के हर एक राज्य में है ।

           तेली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुखमणी साहू प्रदेश प्रभारी अरुण साहू ने अपना उद्बोधन भाषण दिया उन्होंने कहा कि तेली समाज को राजनीति की हिस्सेदारी मिली चाहिए आप समाज जागृत हो चुका है । गांव में पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा आप तेली समाज किसी की नहीं सुनेगा । तेली समाज को संगठन को मजबूत करके आगामी होने वाले विधानसभा लोकसभा और पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे । आगे उन्होंने यह भी कहा कि महागामा विधानसभा में ही करीब 40000 से ज्यादा तेली समाज के लोग हैं लेकिन उन्हें वह राजनीतिक सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं । इस स्थिति को बदलने के लिए हर परिस्थिति में अपने जाति के प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे । इस महारैली में वरिष्ठ नेत्री कंचन गुप्ता ने कहा कि बिहार और झारखंड सहित देश के सभी राज्यों में तेली समाज काफी बड़ी संख्या में मौजूद है लेकिन उसे जो हिस्सेदारी राजनीति में मिलनी चाहिए वह कभी भी नहीं मिल रही है

।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh