वधू - वर फॉर्म

लातेहार तेली साहू समाज की बैठक संपन्न

16 January 2018 Teli samaj 129 views

            रविवार 16 दिसंबर को राजू रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में लातेहार तेली साहू समाज की बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू मौजूद रहे ।

          श्री विशाल चंद्र साहू प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि संगठन में ही शक्ति है । जब तक तेली साहू समाज के लोग एकत्र आकर संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारा साहू तेली समाज मजबूत नहीं होगा । मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रिपुसूदन साहू ने अपने भाषण में कहा तेली समुदाय समाज और देश के विकास के प्रति संकल्पबद्ध है । तेली साहू समाज ने देश के विकास के लिए बधाई त्याग और बलिदान की परंपरा निभाई । उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि लातेहार जिला तेली समुदाय का संगठन प्रभावशाली और शक्तिशाली होगा ऐसा हमें विश्वास है । इसके साथ अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए जिलाध्यक्ष का चुनाव की किया । साहू तेली समाज के स्वरूप सम्मति से गोविंद प्रसाद साहू को लातेहार तेली साहू समाज का जिला अध्यक्ष चुन लिया गया ।

         इस मौके पर जनार्दन प्रसाद, अमन कुमार, मनोज प्रसाद, प्रतीक साहू, योगेंद्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, मनोज प्रसाद, भूपेंद्र साहू, राजदेव प्रसाद, रामदेव प्रसाद, सुभाष प्रसाद, श्याम लाल प्रसाद, रंजीत प्रसाद, मुरारी प्रसाद, सूरज देव प्रसाद, सूरज कुमार शाह इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Latehar Teli sahu samaj meting

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran