वधू - वर फॉर्म

पटना अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा करेगी नरेंद्र सम्मान समारोह का आयोजन

16 January 2018 Teli samaj 121 views

         पटना अखिल भारतीय तैलिक तेली साहू युवा महासभा द्वारा 11 जनवरी 2018 को नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा कार्यकारी समिति की बैठक और 12 जनवरी को युवा दिवस के शुभ अवसर पर नरेंद्र सम्मान समारंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा । इस समारोह का आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागृह में किया जाएगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के माजी केंद्रीय मंत्री और विद्यमान विधायक जयदत्त क्षीरसागर तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता रहेंगे । इस समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के रिपुसूदन साहू करेंगे । अखिल भारतीय तैलिक महासभा के सम्मान समारोह में 51 प्रतिभावान युवक युवतियों का नरेंद्र सम्मान से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा इसमें राजनीति खेल व्यवसाय शिक्षा समाज सेवा कृषि कला मीडिया आदि क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले साहू तेली समाज के युवक-युवती रहेंगे ।

         अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन कृष्ण ने यह बात बताएगी बिहार की पवित्र धरती पर इस तरह से होने वाला एक एतिहासिक कार्यक्रम होगा । इस मौके पर अजीत कुमार, उपेंद्र प्रभाकर, अखिलेश कुमार, सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता, पिंटू कुमार, रामेश्वर प्रसाद, नवीन कुमार, प्रेम गुप्ता, रोहित गुप्ता, मनीष मित्तल, जितेंद्र साहू, नितिन अभिषेक, पीयूष साहू इत्यादि तेली साहू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।  

Patna Akhil Bharatiya tailik Sahu yuva mahasabha

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar