वधु - वर फॉर्म

साहू समाज का अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन भोपाल में 17 को

16 January 2018 teli samaj vadhu var melava 125 views

        मध्‍यप्रदेश -  जिला साहू समाज भोपाल द्वारा बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर 17 दिसंबर को भोपाल में रविंद्र भवन में अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया । यह जानकारी देते हुए समाज अध्यक्ष आर सी साहू एवं महासचिव चंद्र मोहन साहू ने बताया कि परिचय संबंध में विभिन्न प्रांतों से 1280 बायो डाटा प्राप्त हुए हैं । जोश भरने का जीवन साथी में प्रकाशित किए जाएंगे ।

         परिचय सम्मेलन में प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से लगभग 8,000 समाज बंधुओं की आने की उम्मीद है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ अतिथियों में गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले समाज बंधुओं का स्वागत किया जाएगा । अभिभावक अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पधारे ।

        प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कार्यवाहक डॉक्टर प्रकाश सेठ, कोषाध्यक्ष जीवन लाल साहू, स्मरणिका प्रभारी ओम प्रकाश साहू, अनिल कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, राज किशोर साहू, देवेंद्र साहू, राजेश गुप्ता,, धनराज साहू युवा सुनील साहू उपस्थित थे।

Bhopal sahu Samaj yuvak yuvati parichay sammelan Form

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar