वधू - वर फॉर्म

साहू तेली समाज अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन भोपाल

18 December 2017 teli samaj vadhu var melava 120 views

        जिला साहू तेली समाज भोपाल द्वारा बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर 17 दिसंबर को भोपाल की रवींद्र भवन में अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया  । यह जानकारी देते हुए समाज अध्यक्ष आर सी साहू युवा महासचिव चंद्र मोहन साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से  1280   बायो डाटा प्राप्त हुए है  ।   जो स्मारिका जीवनसाथी में प्रकाशित की जा रही है  ।

परिचय सम्मेलन में प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से लगभग  8,000  समाज बंधुओं के आने की उम्मीद है ।

   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वरिष्ठ अतिथियों में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले समाज बंधुओं का स्वागत किया जाएगा  ।   अभिभावक अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पधारे  ।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष जीवन लाल साहू  स्मारिका प्रभारी  ओम प्रकाश साहू अनिल कुमार साहू सुरेंद्र साहू जगदीश साहू हरि प्रसाद साहू राजेश साहू देवेंद्र साहू राजेश गुप्ता धनराज साहू व सुनील साहू उपस्थित थे  ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab