Bride / Groom Form

इंदौर साहू समाज महिला दीपावली मिलन महोत्सव

05 November 2017 Sahu Teli Samaj 105 views

           मध्य प्रदेश इंदौर साहू समाज की कर्मा फाउंडेशन और मध्य प्रदेश तैलिक तेली साहू सभा और इंदौर महिला प्रकोष्ठ संयुक्त से सिर्फ साहू समाज की महिलाओं के लिए 5 नवंबर रविवार को दीपावली मिलन महोत्सव का महा आयोजन किया गया था । किस कार्यक्रम में सर्वप्रथम साहू समाज के आराध्य देवता मां कर्मा देवी की विधिवत पूजा करके दीपमाला प्रज्वलित कराई गई । साहू तेली समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली की शुभेच्छा दी ।

           इस दीपावली महोत्सव की अध्यक्षता का शुभ अवसर महिला अध्यक्षा श्रीमती बबीता साहू को दिया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती भावना साहू महिला प्रदेश अध्यक्षा मध्य प्रदेश तैलीक तेली साहू महासभा को विशेष रुप से बुलाया गया था । उन्होंने अपने भाषण से समस्त साहू तेली समाज की महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । उन्होंने बताया की साहू समाज को मजबूत करने के लिए साहू समाज के महिला संगठन को भी मजबूत बनाना होगा । उन्होंने सभी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी ।

           इस दीपावली महोत्सव में निकिता साहू, श्रीमती इंदिरा साहू, श्रीमती वंदना साहू, श्रीमती रेखा साहू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, राखी साहू, माधुरी साहू, ममता साहू, राजकुमारी साहू, पिंकी साहू, विनीता साहू इत्यादि महिला कार्यकर्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।  

Indore Sahu Samaaj Deepavali milan mahotsav

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh