वधू - वर फॉर्म

कटनी साहू समाज संस्कृति कार्यक्रम और गुणवंत विद्यार्थी सत्कार

20 January 2018 Teli samaj 119 views

            मध्‍यप्रदेश कटनी - कटनी साहू समाज के द्वारा साहू समाज की गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार समारंभ गटरघाट धर्मशाला में आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में न्यूनतम विद्यार्थियों का सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपावली मिलन इत्यादि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे । इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा और महिलाओं के द्वारा फिल्मी तथा सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए गए । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर शशांक श्रीवास्तव रहे तो मुख्य अतिथि के तौर पर संदीप जायसवाल उपस्थित रहे ।

            इस कार्यक्रम की भव्य शुरुआत सरस्वती वंदना से अमूल्या साहू ने की । नीतू साहू, जानवी साहू, अनुष्का साहू, स्वागत गीत प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सानवी साहू, गौरी साहू, प्रियंका साहू, शिवालिका साहू, साक्षी साहू, ईशा, निशा, अंचल साहू, सिद्धि साहू, तनुश्री साहू, दीपिका साहू, प्रिया साहू, सौम्या साहू, अंशिका साहू आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया । अंताक्षरी कार्यक्रम में सविता साहू, रितु साहू, रानू साहू, शानू साहू, रचना साहू, सुधा साहू ने भाग लिया । गरबा की की प्रस्तुति प्रमिला साहू, रजनी साहू, रूबी साहू, अर्चना साहू इत्यादि ।

       इस कार्यक्रम में दसवीं से लेकर 12वीं तक तक के गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार साहू समाज ने बड़ी ही धूमधाम से किया ।
इस मौके पर साहू तेली समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Katni Sahu Samaj Sanskriti karyakram

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994