वधू - वर फॉर्म

अरुण साहू झारखंड प्रदेश तेली समाज अध्यक्ष बनने पर बधाई

10 December 2017 Teli samaj 112 views

         छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज के मुख्य संरक्षक डॉक्टर टी साहू  समेत लोहरदगा जिला  इकाई  के अधिकारियों ने तिलेश्वर साहू के पुत्र अरुण साहू के झारखंड प्रदेश तेली समाज अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है ।  डॉक्टर साहू ने बताया कि युवा नेतृत्व समाज को नई दिशा दे पाने में सक्षम है ।

        नया नेतृत्व तेली समाज को झारखंड में नई ऊर्जा देकर सामाजिक राजनीतिक शैक्षणिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने के काम करेगा । छोटा नागपुर के सभी 5 जिलों में जो संगठन है उसका पूरा समर्थन अरुण साहू को मिलेगा । सामाजिक एकता और झारखंड में तेली समाज के युवाओं की समुचित हक अधिकार मिले इसके लिए सुबह में नए सिरे से आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी  ।  

        उन्होंने कहा कि लोहरदगा गुमला सिमडेगा और रांची जिले में पिछड़ी जाति को झारखंड बनने के बाद से ही आरक्षण नहीं मिल रहा है । उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इन जिलों की ओबीसी युवक युवतियों को समुचित अधिकार दिलाने के लिए पहल करने की मांग की । बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्णा साहू मनोज साहू बलराम अजय कमलेश जगजीवन दीपक भारत शिवदयाल दिनेश भुवनेश्वर भागवत लिपि सुधार योगेश्वर संजय संजू साहू के अलावा महिला अध्यक्षा शीला देवी मीणा मंजू अनीता सविता देवी आदि शामिल है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

दिल्ली अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा कार्यसमिति बैठक