वधू - वर फॉर्म

भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव समारोह संपन्न

08 January 2018 Sahu Teli Samaj 149 views

         राजिम साहू समाज के आराध्य देवता भक्त माता राजिम जयंती के मौके पर लाखों की संख्या में साहू समाज के भक्तगण राजिम माता के दर्शन करने पधारे थे । राजिम माता का जन्मदिन हर वर्ष 7 जानेवारी को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ साहू समाज के लाखों भक्तगण छत्तीसगढ़ के राजिम शहर में बड़ी ही उत्साह पूर्ण तरीके से मनाते हैं । राजिम शहर का नाम भी भक्त माता राजिम के नाम पर रखा गया है । साहू समाज को सत्ता में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी इसलिए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में साहू समाज को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले साहू समाज की सत्ता में भागीदारी बड़े ऐसे कई निर्णय सामाजिक सम्मेलन और जयंती समारोह में जुटे लाखों लोगों की अगुवाई में पारित किए गए ।

        इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय साहू तैलिक महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री और विद्यमान विधायक श्री जयदत्त क्षीरसागर मौजूद थे । उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि वह तेली साहू समाज की श्रेष्ठतम संत संताजी महाराज जगनाडे और शिवाजी की कर्मभूमि महाराष्ट्र से आते हैं और वह महाराष्ट्र में 5 बार विधायक और कई बार मंत्री भी रह चुके हैं । उन्होंने जयंती उत्सव के लिए काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया । अध्यक्ष विपिन साहू का इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए अभिनंदन भी किया । वहीं दुर्ग के सांसद ताम्रध्वज साहू ने अपने भाषण में कहा कि अपनी बेटी वीडियो को सभी साहू समाज के लोग खूब पढ़ाई डॉक्टर कलेक्टर या विभिन्न पदों के लिए तैयार करें, सिर्फ शिक्षा ही नहीं उन्हें संस्कार की भी शिक्षा दें । इस कार्यक्रम में सांसद चंदूलाल साहू महासमुंद, लखन साहू बिलासपुर, ताम्रध्वज साहू दुर्ग यह तीनों सांसद भी मौजूद थे । इस तरह से बड़ी ही सद्भावना से भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव समारोह संपन्न हुआ ।

bhakti maa Rajim Jayanti Rajim

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav