Bride / Groom Form

राजिम माता जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण

20 January 2018 Teli samaj 106 views

        राजिम - नववर्ष एवं राजिम माता जयंती के अवसर पर पहल नवयुवक मंडल मुड़तराई (कोपरा) के सदस्यों ने नववर्ष का स्वागत शीतला मंदिर प्रांगण में तालाब किनारे वृक्षारोपण कर किया एवं अपने संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम में चल रहे भागवत कथा के प्रवचनकर्ता पण्डित वरुण तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू ,सचिव पुरंदर वर्मा,संयोजक सालिकराम साहू,संरक्षक गोपालराम वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश साहू, उपाध्यक्ष धनेश विश्वकर्मा , सदस्यगण राजेश वर्मा,ईशदेव वर्मा गिरधारी साहू ,पिंटू वर्मा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकगण देवनारायण ध्रुव,गंगाराम ध्रुव,मिलन ध्रुव,भीषम साहू,झम्मन साहू,कांता साहू,श्रीमती सरिता यादव , मौसमी ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

Rajim Mata chhattisgarh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat