वधू - वर फॉर्म

महासमुंद साहू तेली समाज जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन

15 January 2018 Teli samaj 163 views

        महासमुंद साहू तेली समाज जिला साहू संघ द्वारा जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 21 जनवरी 2018 को साहू छात्रावास लालपुर में आयोजित किया गया है । इस महोत्सव में राजिम जयंती महोत्सव भी आयोजित किया गया है । इस मौके महासमुंद जिले की ऐतिहासिक धरोहर रही पत्रिका तैलिक धरोहर का प्रकाशन किया जाएगा ।

       इस कार्यक्रम के मुख्य तथा आदरणीय अतिथि सांसद चंदूलाल साहू रहेंगी । इस सम्मेलन के अध्यक्ष साहू संघ की विपिन साहू करेंगे । विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू रहेगी । मुख्य वक्ता की तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साव तथा आदर्श विवाह के प्रणेता जेताराम साव रहेंगे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर ममता साहू शांतनु साहू विद्या देवी साहू सरिता देवी साहू चित्रलेखा साहू लक्ष्मण कुमार साहू यामिनी साहू सीता साहू चंद्रशेखर साहू चुन्नी लाल साहू साहू दीपक चंद्र कुमार साहू इत्यादि अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे । साहू प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू और साहू संघ के जिलाध्यक्ष तुलसीदास साव ने युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि जिला साहू संघ महासमुंद के संयोजक व तहसील परिशिष्ट युवा प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठ के सहयोग से यह जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन समिति के देवेश साहू ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों का आगमन स्थानीय रेस्ट हाउस में होगा । जहां से साहू तेली समाज के युवक बाइक रैली के माध्यम से अतिथियों को कार्यक्रम कल तक पहुंचाएंगे । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजिम माता की महाआरती होंगी इसमें सर्वप्रथम अतिथियों का आदर सत्कार किया जाएगा । उसके बाद अतिथियों का उद्बोधन भाषण होगा । इसके बाद साहू तेली समाज सांस्कृतिक कार्यक्रम सादर करेगा । साहू तेली समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन संपन्न होगा । दोपहर में वरिष्ठ साहू तेली समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का स्वागत सत्कार किया जाएगा और भोजन समारंभ आयोजित किया जाएगा । महासमुंद जिला साहू संघ के सभी सदस्यों ने समाज के लोगों को अपील की है कि वह बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।  

sahu Samaj yuvak yuvati parichay sammelan Mahasamund

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story