वधू - वर फॉर्म

साहू समाज इंदौर दशहरा मिलन समारोह एवं गरबा महोत्सव

02 October 2017 Teli samaj 126 views

युवा कर्मा सेना इंदौर एवं कर्मा फाउंडेशन इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आज दशहरा मिलन समारोह एवं गरबा महोत्सव संपन्न हुआ।

इस अवसर पर युवा कर्मा सेना इंदौर द्वारा साहू समाज में पिछले कई वर्षों से अपने अमूल्य योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सकल पंच साहू समाज इंदौर की पूर्व कार्यकारिणी का सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर किया गया।

साथ ही हाल ही में समाज के चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए *मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मिश्रीलाल जी साहू का भी शाल एवं श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया


इस अवसर पर रमेश जी साहू पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिवसेना द्वारा उनके खंडवा रोड स्थित गार्डन जो की 55,000 वर्गफीट पर स्थित है जिसमें 3 बड़े हाल ए सी कमरे तथा 2 बड़े मैदान शामिल है को समाज हेतु सभी मांगलिक व सामाजिक कार्यों हेतु निःशुल्क देने की घोषणा की गई।

श्री नन्नूलाल जी साहू मनीष टेंट हाउस वालो ने इस गार्डन मेें होने वाले सभी सामाजिक आयोजन हेतु टेंट हाउस के समस्त सामान को कम से कम किराये पर उपलब्ध कराने की घोषणा की। 

इस अवसर पर न्यू गोरी नगर साहू समाज के अध्यक्ष परसराम जी साहू, गोरी नगर साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण जी साहू एवं पालदा साहू समाज के अध्यक्ष पंचमलाल जी साहू उपस्थित थे उन्होंने युवा कर्मा सेना इंदौर के प्रदेश संयोजक हेमंत जी साहू का युवा कर्मा सेना के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया

युवा कर्मा सेना इंदौर द्वारा माननीय रमेश जी साहू व नन्नूलाल जी साहू का सम्मान किया तथा समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में सामाजिक बंधु, बहिने व बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। तथा सभी महिलाओं ने गरबा नृत्य किया।

Sahu Samaj Indore dashahara milan samaroh and Garba Mahotsav

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia