वधू - वर फॉर्म

नीमच घाणावार तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

02 May 2017 Teli samaj 139 views

              नीमच घाणावार तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 मई को मनासा द्वारकापुरी धर्मशाला में होगा, 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। श्रीकृष्ण मंदिर घाणावार तेली समाज (द्वितीय समिति) मनासा का यह बारहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। समिति अध्यक्ष गोपाल वाथरा, संरक्षक राधेश्याम माद्रया व विष्णुलाल वाथरा, उपाध्यक्ष बालकृष्ण अस्तोलिया, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र वाथरा, उप कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अस्तोलिया, सचिव कैलाशचन्द्र तेनगरिया, सहसचिव प्रहलाद नागर, मीडिया प्रमुख राहुल कसोदनिया व दयाशंकर पटवारी, संगठनमंत्री रुपेश अस्तोलिया, प्रकाशचन्द्र माद्रया व जगदीशचन्द्र वाथरा, प्रचारमंत्री वरदीचंद माद्रया, सूरजमल वाथरा, रमेशचन्द्र झरवार ने बताया प्रातः 8 से शाम 4 तक विभिन्न आयोजन होंगे। वर-वधूओं को गृहस्थी बसाने के लिए विभिन्न सामग्री दी जाएगी। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, मनासा विधायक कैलाश चावला, मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे श्यामलाल जोकचन्द्र, समाजसेवी माधव मारु व अशोक गुलाटी, मनासा नगर परिषद् अध्यक्ष यशवंत सोनी, उपाध्यक्ष संजय सहगल, सांसद प्रतिनिधि पुष्कर झंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगेश संघई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रशेखर पालीवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि कैलाश राठौर, बेटी बचाओ-बढ़ाओ अभियान जिलाध्यक्ष ईश्वर नोटिल्या, भंवरलाल दशौरा पालसोड़ा, कन्हैयालाल खलकुआ सरवानिया महाराज आदि वर-वधूओं को आशीर्वाद प्रदान करने कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Neemuch Manasa Ghaniwal teli Samaj samuhik Vivah

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana