वधू - वर फॉर्म

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव

27 January 2018 Teli samaj 126 views

         7 जनवरी 2017 स्थान त्रिवेणी संगम मेला स्थल राजिम छत्तीसगढ़ में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भक्त माता राजीव जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस महोत्सव में सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है । महोत्सव में प्रथम सोपान आमसभा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती रमशीला साहू जी महिला एवं बाल विकास मंत्री रहेंगी । द्वितीय सोपान 12:00 से 2:00 बजे तक रहेगा इस के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश वघेल जी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रहेंगे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री धनेंद्र साहू जी पूर्व विधायक एवं मंत्री करेंगे । तृतीय सोपान 2:00 बजे से 5:00 बजे तक इस के मुख्य अतिथि माननीय श्री चंद्राकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास पर्यटन स्वास्थ्य युवक कल्याण रहेंगे तो अध्यक्षता माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी सांसद दुर्गा करेंगे ।

         इस महोत्सव में अति विशिष्ट अतिथि श्री लखनलाल साहू जी सांसद बिलासपुर, श्री कृपाराम साहू जी पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री सियाराम साहू जी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री मोतीलाल साहू जी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, श्री भोलाराम साहू जी विधायक, श्री धनेश्वर साहू जी विधायक डोंगरगांव, श्री खिलावन साहू जी, विधायक शक्ति, तोखन साहू जी विधायक, श्री अशोक साहू जी विधायक कवर्धा, श्री चुन्नीलाल साहू जी विधायक अकलतरा, श्री दीपक साहू जी अध्यक्ष हस्तशिल्प, श्री संतोष उपाध्याय जी विधायक राजिम यह रहेंगे । तो विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री राम साहू जी पूर्व मंत्री, मेघाराम साहू जी पूर्व मंत्री, श्री चंद्रशेखर साहू जी पूर्व मंत्री, श्री चंद्र साहू जी पूर्व विधायक, श्री लेखराम साहू पूर्व विधायक, श्री पुनीत राम साहू जी पूर्व विधायक, श्री दयाराम साहू जी, पूर्व विधाय, श्री जोगेश्वर साहू जी पूर्व विधायक, श्री वीरेंद्र साहू जी पूर्व विधायक, श्री राम साहू जी पूर्व विधायक, श्रीमती कुमारी देवी जी पूर्व विधायक, श्री राम साहू जी पूर्व विधायक, अविनाश शुक्ला पूर्व मंत्री उपस्थित रहेंगे । छत्तीसगढ़ साहू संघ एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण एवं समस्त जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने दी है ।

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh bhakti maa Rajim Jayanti Rajim

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh