वधू - वर फॉर्म

महासमुंद साहू समाज युवक - युवती परिचय सम्‍मेलन 

21 January 2018 Teli samaj 140 views

 मध्य प्रदेश - दिनांक 21.01.18 को महासमुंद जिला के बागबाहरा में साहू समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं राजिम जयंती समारोह संपन्‍न हुवा ।

        सभा को संबोधित करते हुए  चंदुलाल साहु ने कहा  साहू समाज का इतिहास प्राचीन काल से गौरवशाली रहा है, हम भक्त कर्मा माता, दानवीर भामाशाह के वंशज है। समाज की एकता में ही हम सबकी ताकत है। साहू समाज ग्रामीण इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक वृहद संगठन है। हमारे साहू समाज के कुछ लोग धर्मान्तरण कर रहे है उन्हें सही रास्ता दिखाते हुए साहू समाज को जागरूक कर अपने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए रोक लगाना होगा तभी हमारा साहू समाज संगठित हो सकता है, इसमें सभी लोगो की भागीदारी आवश्यक है। समाज मे हमें आर्थिक कोष की स्थापना कर उसे समाज के होनहार छात्र की शिक्षा हेतु खर्च करना चाहिए, ताकि समाज के बच्चें आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर आदि बन सके, साथ ही समाज के गरीब लोगों के ईलाज हेतु कोष का उपयोग कर सकते है।

       कार्यक्रम में साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री विपीन साहू जी ,श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक श्री चुन्नीलाल साहू जी, वित्त आयोग अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर साहू जी, श्री दीपक साहू जी, श्रीमती ममता साहू जी,पूर्व विधायक श्री लेखराम साहू जी, सहित विभिन्न जिलों से आये साहू समाज के पदाधिकारीगण, सदस्यगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

Sahu Samaj Mahasamund yuvak yuvati parichay sammelan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Muslim Teli Samaj Lakdi Ghana